खबरेंदेशमध्य प्रदेशराजनीतिकविदेश

जन्माष्टमी से पहले द्वारका पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- द्वारकाधीश के दर्शन करना मेरा सौभाग्य

धार्मिक पर्यटन को लेकर बोले मुख्यमंत्री- महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से बढ़ा श्रद्धालुओं का रुझान, MP में तेजी से विकसित हो रहे धार्मिक स्थल

द्वारका। जन्माष्टमी से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को द्वारका पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी से पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन तेजी से विकसित हो रहा है। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है। इसी तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से भी धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुगम यातायात, ठहरने की बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि द्वारकाधीश मंदिर चार धामों में से एक प्रमुख तीर्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button