खबरें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मानव अधिकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने मानव अधिकारों की रक्षा को सुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया।
इस अवसर पर आयोग के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे



