खबरें

भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति रद्द करने की मांग

 

भोपाल। मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने 15 सितंबर को भोपाल में प्रस्तावित असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि कार्यक्रम के चलते शहर की कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है।

कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर, जहां ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति दिए जाने की बात कही जा रही है, वहां गणेश उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। ऐसे स्थान पर विवादित अथवा संवेदनशील राजनीतिक भाषण से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका जताई गई है।

गंगा-जमुनी तहजीब का हवाला

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने प्रशासन से भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कार्यक्रम की अनुमति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। कमेटी का कहना है कि किसी भी ऐसे कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जिससे शहर में तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो।

टी राजा के कार्यक्रम का भी दिया उदाहरण

कमेटी ने हाल ही में टी राजा सिंह के कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के आधार पर उनके कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई थी, तो असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम पर भी समान मापदंड लागू होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button