खबरें

ऑपरेशन चक्रव्यूह में राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तीन दिन में 868 वारंट तामील, 394 स्थायी और 474 गिरफ्तारी वारंटियों पर कसा शिकंजा

राजगढ़। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लगातार कॉम्बिंग गश्त और विशेष वारंट तामीली अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की।

30 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चले तीन दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश और कॉम्बिंग गश्त करते हुए कुल 868 वारंटों की तामीली कराई। इनमें 394 स्थायी वारंट तथा 474 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।

पुलिस टीमों ने वारंटियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ लगातार गश्त की। कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे तथा न्यायालयीन कार्रवाई से बच रहे आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, वांछित आरोपियों की धरपकड़ और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा सघन गश्त एवं विशेष अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button