खबरें

जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्‍याएं

*जिला

राजगढ़ जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

आयोजित जनसुनवाई में ग्राम अचलपुरा निवासी राजलबाई ने बताया कि आवेदिका मूकबधिर एवं श्रवण बाधित हैं। आवेदिका का दिव्‍यांग प्रमाण पत्र नहीं होने से यूडीआईडी कार्ड नहीं बन पा रहा हैं। जिससे आवेदिका को दिव्‍यांग पेंशन का लाभ नहीं पा रहा हैं। कलेक्‍टर द्वारा सीएमएचओ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पीपलखेडा निवासी राजाराम ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण आवेदक के खेत पर नाले का पानी आ जाने से सोयाबीन की फसल पूरी खराब हो गई हैं। जिससे आवेदक को काफी आर्थिक क्षति हुई हैं। कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार खुजनेर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम मिठनपुरा निवासी रामकन्‍याबाई ने बताया कि आवेदिका की राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि के मुआवजे में उनका एवं उनके नाबालिग बच्चों का एक-तिहाई हिस्सा है। उक्त राशि उनकी जेठानी श्रीमती अनोखीबाई के खाते में जमा कराई गई थी, लेकिन उनके द्वारा आवेदिका को मुआवजा राशि नहीं दी जा रही है। कलेक्टर द्वारा एसडीएम सारंगपुर को आवश्यक जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम प्रेमपुरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि पूर्वजो के समय से गांव में शमशान घाट बना हुआ हैं। जिस पर अनावेदको द्वारा अतिक्रमण कर फसल बो दी हैं। आवेदक को काफी समस्‍याओं का सामना करना पड रहा हैं। कलेक्‍टर द्वारा सीईओ जनपद को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 84 आवेदन प्राप्‍त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button