खबरें

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बसों की फिटनेस एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए संचालित बस सुविधा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सावन पाटीदार, जिला परियोजना समन्वयक, जिला परिवहन अधिकारी , जिले के सभी सांदीपनी विद्यालयों के प्राचार्य व बस ऑपरेटर तथा पूर्व प्राचार्य एवं नामांकित सदस्य श्री रतन सिंह मालवीय उपस्थित रहे।

बैठक में प्राचार्यों द्वारा बस संचालन से संबंधित विभिन्न समस्याएं कलेक्टर डॉ. मिश्रा के समक्ष रखी गईं। इनमें महिला अटेंडर की अनुपलब्धता, पुरानी बसें तथा बसों की फिटनेस से संबंधित विषय प्रमुख रहे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने आरटीओ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की संख्या एवं उनके आवागमन की आवश्यकता के अनुसार बस रूट रैशनलाइजेशन (रूटों का आवश्यकता अनुसार उचित निर्धारण) किया जाए, ताकि उपलब्ध बसों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए अधिकतम विद्यार्थियों को बस सुविधा का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने वर्तमान में उपयोग की जा रही बसों की रूटवार लाइन लिस्टिंग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रत्येक बस के निर्धारित रूट एवं उस पर सुविधा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की स्थिति स्पष्ट हो सके। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बसों की फिटनेस एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला अटेंडर की उपलब्धता सहित विद्यार्थियों की सुविधा से जुड़े अन्य विषयों पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

बैठक में बस सुविधा को अधिक प्रभावी बनाने, रूटों का बेहतर प्रबंधन करने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button