बिहारराज्य

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे समेत 4 सड़क प्रोजेक्ट को रफ्तार, 336 KM का बनेगा छह लेन मार्ग

 पटना
चार बड़ी सड़क परियोजनाओं के डीपीआर और फिजिबिलिटी रिपोर्ट को ले पथ निर्माण विभाग निविदा की तैयारी कर रहा। इस पर करीब सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य कैबिनेट से इन परियोजनाओं के डीपीआर तैयार कराए जाने को अनुमति मिल चुकी है।

बक्सर-भागलपुर छह लेन एक्सप्रेस वे डीपीआर पर 66.58 करोड़
एक दिन पूर्व राज्य कैबिनेट ने बक्सर-भागलपुर छह लेन एक्सप्रेस वे के डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) व ट्रांजैक्शन एडवाइजर को तय करने को ले 66.58 करोड़ रुपए खर्च किए जाने को अपनी अनुमति प्रदान की है।

यह एक्सप्रेस वे एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस वे है और राज्य सरकार के स्तर पर इसका निर्माण कराया जाना है। इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 336 किमी है। यह पूरी तरह से ग्रीनफील्ड एलायनमेंट पर बनेगा।

विश्नामित्र पथ के डीपीआर पर 2.60 करोड़ खर्च होंगे
विश्वामित्र पथ का निर्माण बक्सर से आरा होते हुए मनेर तक बनेगा। इसे गंंगा पथ से भी संपर्कता मिल रही। इस प्रोजेक्ट के डीपीआर पर 2.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए भी राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क की लंबाई 90 किमी होगी।

नारायणी पथ के डीपीआर पर 2.10 करोड़ खर्च की अनुमति
नारायणी पथ भी पथ निर्माण विभाग का अपना प्रोजेक्ट है। इस प्रस्तावित फोर लेन सड़क की संबाई 73.51 किमी है। गंडक नदी के किनारे सारण के दरिहारा से शुरू होकर यह सड़क गोपालगंज के डुमरिया घाट तक जाएगी। यह सोनपुर हरिहरनाथ मंदिर कारिडोर से भी जुड़ेगा।

इस प्रोजेक्ट के डीपीआर पर 2.10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे भी सरकार की अनुमति मिल चुकी है। यह प्रोजेक्ट बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की देखरेख में बनाया जाना है। बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के स्तर से हर महीने इसकी मानीटरिंग की जानी है।

पटना में अंडर ग्राउंड सड़क की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर 18 करोड़ खर्च होंगे
पटना में आर ब्लॉक से कंकड़बाग तक अंडरग्राउंड सड़क बनाए जाने की योजना है। डाकबंगला चौक इलाके में भी इसके लिए विचार किया जा रहा। इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किए जाने को ले 18.21 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button