खबरें

आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगा राजगढ़, गृह ग्राम काशीखेड़ी में श्रद्धा के साथ मनाई गोवर्धन पूजा

 

राजगढ़    गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गृह ग्राम काशीखेड़ी में पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर झालर माता एवं देव महाराज भगवान देवनारायण महाराज का विधि-विधान से पूजन किया गया। साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मवेशियों के पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।पूजन कार्यक्रम में सीएमओ खिलचीपुर भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जिलेवासियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे राजगढ़ जिले में आस्था, उत्साह और उल्लास का सुंदर वातावरण देखने को मिला। गांवों से लेकर नगरों तक लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button