खबरें

बच्चों ने रंगोली के माध्यम से दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा, संस्था का लोगो भी बनाया

राजगढ़। जन जागरूक डेवलपमेंट सोसाइटी, राजगढ़ द्वारा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से रंगोली निर्माण गतिविधि आयोजित की गई। इसमें संस्था के सदस्यों के साथ बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर रंगोली बनाकर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष पवित्रा सौंधिया ने बच्चों के साथ मिलकर रंगोली तैयार की। खास बात यह रही कि रंगों के माध्यम से संस्था का लोगो भी आकर्षक रूप में बनाया गया।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित होती है। संस्था द्वारा भविष्य में भी बच्चों के विकास, शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button