खबरें
हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, 15 यूनिट रक्त एकत्रित

लखन गुर्जर राजगढ़। राम मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवा में बलिदान हुए कार सेवकों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रतिवर्ष हुतात्मा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बलिदानी कार सेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान करते हैं।
इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड राजगढ़ द्वारा 12 नवंबर 2026 को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय, बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक देवी सिंह सोंधिया एवं सिविल सर्जन रजनीश शर्मा ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।



