सारंगपुर में आयोजित रोजगार शिविर में 14 युवाओं का हुआ सुरक्षा जवान पद पर चयन

राजगढ़ मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत राजगढ़ के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप – ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत 250 सुरक्षा जवान एवं 30 सुपरवाईज़र भर्ती हेतु जनपद पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किया गया। रोजगार कैंप आयोजन आजीविका मिशन कार्यालय सारंगपुर में किया गया। जिसमें 25 युवाओं ने पंजीयन कराया। मापदंड के बाद जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा के भर्ती अधिकारी श्री राजेंद्र सरगरा द्वारा 14 युवकों का चयन किया।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस नियर परीचौक मेट्रो स्टेशन स्थित सेंटर में 20 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 16 से 22 हजार रूपये तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा, प्रमोशन जैसी सुविधाओ के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी। अगले रोजगार कैंप आयोजन 15 सितम्बर, 2026 को आजीविका भवन नई तहसील परिसर ब्यावरा में प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।



