खबरें

गांधीसागर अभयारण्य में चौथा चीता विमुक्त, संख्या बढ़कर 4 हुई

भोपाल/नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता “CCB-2” को नीमच जिले के गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया। इसके साथ ही गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। इनमें 2 नर और 2 मादा चीते शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार चीता संरक्षण की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चीता संरक्षण का यह अभियान मध्यप्रदेश के साथ-साथ एशिया के लिए भी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक परियोजना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक समय एशिया से चीते विलुप्त हो गए थे और मध्यप्रदेश में भी इनकी मौजूदगी समाप्त हो गई थी। अब प्रदेश की धरती पर चीतों का पुनः स्वच्छंद विचरण प्राकृतिक वैभव और जैव-विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में 56 चीते और उनके शावक मौजूद हैं। चीता संरक्षण की यह उपलब्धि वन्यजीवों के प्रति “जियो और जीने दो” की भावना को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button